ये कुछ खास टिप्स जो आपको कई बीमारियों से बचाएंगी

ये कुछ खास टिप्स जो आपको कई बीमारियों से बचाएंगी

सेहतराग टीम

हर कोई स्वस्थ रहना चाहता है, इसके लिए तरह-तरह के उपाय भी करते हैं। कोई रोजाना योग करता है तो कोई हर हफ्ते डॉक्टर की सलाह लेकर अपना जीवन यापन करता है। इतने जद्दोजहद के बाद भी कोई ना कोई समस्या लोगों को हो जाती है और वो रोग से घिर जाते हैं। इसका सीधा असर उनके सफलता पर भी पड़ता है। ऐसी स्थिति में अगर हमें सफल होना है तो हमें स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। तो आज हम आपको कुछ ऐसी खास चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें करने से आप बीमारियों से कोसों दूर रहेंगे और एकदम ताजा और तंदुरुस्त महसूस करेंगे। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

पढ़ें- चेहरे को ग्लोइंग और चमकदार बनाने मे आज भी खास माने जाते हैं ये घरेलू उपाय

हम दिनभर दफ्तर में या अपने घर पर ही काम करते रहते हैं। ऐसे में इंसान का थकना तो स्वाभाविक है, जिसके कारण उसे एक अच्छी नींद चाहिए। लेकिन क्या सिर्फ एक अच्छी नींद लेना ही काफी है? या इसके अलावा भी कुछ है जो हम नहीं करते हैं। दरअसल, हमारे शरीर को सिर्फ नींद ही नहीं बल्कि पूरा आराम चाहिए होता है, ताकि वो बाद में स्वस्थ महसूस कर सके। इसके लिए आपको आठ घंटे की नींद तो लेनी ही चाहिए, साथ ही सोने से पहले मोबाइल, लैपटॉप आदि इलेक्ट्रॉनिक चीजों से दूरी बनाकर रखें। क्योंकि ये हमारे दिमाग को नुकसान पहुंचाती है और हमें पूरी तरह नींद लेने में परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

इंसान को अगर जीना है तो उसको खाना जरूर चाहिए, लेकिन इसके साथ एक और चीज है जो मानव शरीर के लिए बेहद जरूरी है और वो है पानी। लेकिन क्या हम पानी पीते हुए कोई गलती तो नहीं करते, क्योंकि पानी के जरिए भी हमें कई बीमारियां घेर सकती हैं। इसलिए हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि तांबे के बर्तन में रखें पानी को ही पिएं। तांबे में बैक्टीरिया नाशक गुण होते हैं, जो संक्रमण होने से बचाती है। साथ ही ये पानी लिवर के लिए भी स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसलिए बढ़े बुजुर्ग भी तांबे के बर्तन में रखें पानी का सेवन करने को कहते हैं।

हमारे दिन का सबसे ज्यादा समय बैठे हुए गुजरता है। दफ्तर में काम करने के दौरान ज्यादातर लोग कुर्सी पर बैठे रहते हैं ऐसे में हम कई बार तिरछा या फिर टेढ़ा बैठ जाते हैं, जो कि सही नहीं माना जाता है। हमेशा सीधा बैठने की सलाह दी जाती है, क्योंकि अगर आप सीधे नहीं बैठते हैं और आपकी शरीर की मुद्रा सही नहीं होती है तो अन्य अंगों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसी वजह से हमें पीठ दर्द, बदन दर्द और कमर दर्द जैसी दिक्कतें होती हैं। इसलिए हमेशा सीधे बैठने की कोशिश करनी चाहिए।

हमें अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। हम क्या खा रहे हैं, किस समय खा रहे हैं और ये हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद या नुकसानदायक हो सकता है। इन सब बातों का ध्यान देने से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। कई बार जरूरत से ज्यादा खाने के सेवन की वजह से भी हमारे शरीर को नुकसान पहुंचता है। इसलिए हमें अपने शारिरिक कार्यों के हिसाब से भोजन का सेवन करना चाहिए। हल्का भोजन हमारे शरीर के लिए हमेशा ही सही माना गया है।

इसे भी पढ़ें-

फैटी लिवर के मरीजों को जरूर खाने चाहिए ये फल, सेहत दुरुस्त रहेगी

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।